Wednesday, October 13, 2010

दीवाने

दीवाने
कुछ ऐसे दीवाने होते है
जो मन से परवाने  होते है
जो न होते हँ बीता हुआ
कल जो कभी आ न सके
जो न होते है आने वाला कल
जिसे तुम पा न सको ,
वो होते है सिर्फ आज
जिसे पा लिया तो पा लिया
वरना वो ख्वाब पुराने होते है
कुछ ऐसे दीवाने ,,,,,,,,,
सोचता है जमाना कि जानता है उन्हें
मगर होते है वो करीब जब और
जो नही अपनाया उन्हें तब
तो वो हो जाये बेगाने कब 
इस बात से वो खुद भी अनजाने होते है
कुछ ऐसे दीवाने ................................
नही समझते वो भाषा समझदारी या चतुराई कि
है ढाई अक्षर प्रेम कि उन्होंने पढ़ाई कि
पाना है उन्हें तो जलना होगा आग सा
जल जाये जो आग पर प्यार से ये वो परवाने होते है
कुछ ऐसे दीवाने ................................

लेखक प्रवीन चन्द्र झांझी
  

माँ मर्जी तेरी

माँ मर्जी तेरी

ऐ माँ उचिया पहाडा वाली
है माँ किरपा तेरी जो
 सानू तू सद दी है
करोड़ो है बालक तेरे पर
गोदी चक दे नई तू थक दी है
 ऐ माँ उचिया .............................
है दुनिया दे जंजाल बतेरे
मोह माया दे पये ने फेरे
तेरे बच्च्या नू है जो घेरे
ऐ जन्म मरण दे घेढ़े
कर किरपा तू ही ओना नू कट दी है
 ऐ माँ उचिया ......................................
जदों है हंसदे बच्चे तेरे
नाल ओना दे तू हंस दी है
पर है जो निमाने बेचारे
तू ख्याल ओना दा ज्यादा रख दी है
 ऐ माँ उचिया .........................................
ऐ बालक तेरा  भी है तेनू बुलान्दा
चाहे चंगा कह या मंदा कह
दर तेरे ते फेरे है लान दा
चाहे तार चाहे मार, ऐ हुन तेरी मर्जी है
 ऐ माँ उचिया ................................

निवेदक : प्रवीन चन्द्र झांझी

Thursday, October 7, 2010

मंजिल के पार

मंजिल के पार

परिंदे के जब पर निकले
तो सोचता था वो कि
एक दिन वो असमान से पार
दूर दूसरी दुनिया तक उड़ जायेगा

फिर जब भरी उड़ान पहली
तो आयी समझ कि नही आसान राहे इतनी
है दूर मंजिल उसकी और इतनी आसानी
से वो आसमान को नही छू पायेगा

फिर करके वो इरादा हर रोज
एक नयी उड़ान भर जाता था
कि आज वो बहुत दूर तक जाएगा
और अपनी मंजिल को पा जायेगा

इसी तरह बीतता गया समय
और वो यू ही सोचता हुआ
रोज उड़ जाता था और शाम को थककर
अपने घोंसले में लौट आता था

हो जाती थी रात और वो 
सोचता हुआ सो जाता था
कल फिर होगी नई सुबह और
वो नई उड़ान भर पायेगा

फिर समय बीतता गया और
उसकी नजर कमजोर होने लगी
और होने लगे पंख शिथिल अब 
मंजिल और दूर होने लगी

फिर आया वो दिन जब
ये पंख ये शरीर यंही रह गया
वो उड़ा ऐसा कि बिना
पंख के ही मंजिल को पा गया II

लेखक  प्रवीन चन्द्र झांझी  
 

मिलन

मिलन

अब है ये कामना की
अब कभी कोई कामना न हो
अब न हो किसी कामयाबी की चाहत ताकि 
फिर से कभी नाकामयाबी का सामना न हो 

कुछ पा लेने की तमन्ना ही 
होती है मूल कारण कामना का 
न हो कुछ खो जाने का डर इसलिए 
कुछ पा लेने की ही भावना न हो 

भावना ही है कामना की जननी 
अहंकार ही है जनक भावना का 
अहंकार बनाता है माध्यम मन को इसीलिए 
हूँ चाहता की मन में पैदा ही कोई भावना न हो 

ज्ञानेन्द्रिया देती है सूचना मन को 
मन देता है आज्ञा कर्मेन्द्रियो को 
छोडकर बुद्धि को हो अहंकार का कब्जा मन पर 
ऐसी परस्थिति  का कभी सामना न हो 

 मूल में बुद्धि  के है सत्ता आत्मा की 
अहंकार का है कारण भटकाव इन्द्रियों का
हो मन वश में बुद्धि के
अहंकार की कभी भावना न हो

बुद्धि की बताई राह पर
जब मन चला जायेगा
इन्द्रियों को तब करके वश में
अंदर की तरफ मोड़ ले जायेगा

करके महसूस अंदर के आनन्द को 
इन्द्रियों का भटकाव खत्म हो जायेगा 
इसी राह के अंत  में आत्मा का
परमात्मा से मिलन हो जायेगा  II

लेखक  प्रवीन चन्द्र झांझी  

Wednesday, October 6, 2010

पुकार

पुकार

माँ जब से छूटा है आंचल तेरा
मै तब से ठीक से सोया नही
जब से तूने छोड़े पौंछने आंसू मेरे
तब से कभी खुलकर मै रोया नही

जब भी दुत्कारता था जमाना मुझे
तू फट से मुझे सीने से लगा लेती थी
जब दोड़ता था कोई मारने को मुझे
तू फट से आंचल में अपने मुझे छुपा लेती थी

कहाँ से आया हूँ मै ये
मेरे कदमो की आहट से तू जान लेती थी
कही गिर ना जाऊ खाकर ठोकर इसलिए
बढकर बाहं मेरी तुम थाम लेती थी

जब एक दिन तू चली गयी
छोडकर मुझे हमेशा के लिए
तब नही जान पाया की
जिन्दगी बिन तेरे ऐसी हो जाएगी

जो दुनिया नही देखती थी कभी
आँख उठाकर मेरी ओर वो
ऐसी कठोर हो जाएगी और जाते ही तेरे
ये खुशिया यूं मुझसे नाता तोड़ जाएगी

जाते ही तेरे अचानक
मै बच्चे से बड़ा हो गया
और बताने को मुझे हरकोई
फर्ज़ मेरे डंडा लेकर खड़ा हो गया 

जब देखती होगी तू उपर से हाल मेरा
तेरी आत्मा भी तो रोती होगी
क्या हो गया हाल लाल का तेरे
ये देखकर तू भी तो आँखें भिगोती होगी

जो बालक तेरा घबरा जाता था एक
गर्म हवा के झोंके से वो लाल तेरा आज
अकेला दुनिया की धूप में  खड़ा
वक़्त के थपेड़े खा रहा है और करके तुझे याद माँ
अब भी तुझे बुला रहा है

कहरहा है वो सुबक सुबक के कि
माँ जब से छूटा है आंचल तेरा
मै तब से ठीक से सोया नही
जब से तूने छोड़े पौंछने आंसू मेरे
तब से कभी खुलकर मै रोया नही II

लेखक प्रवीन चन्द्र झांझी

Wednesday, September 29, 2010

आखिर

आखिर

होते ही पैदा शुरू हो गया
 तमाशा दुनिया का
घेरकर मुझे हर कोई,
मेरी शकल अपने से मिलाने लगा

जब पिता के तरफ वालो ने मिलाई शक्ल अपनी तो
माँ की तरफ वालो ने मुह बना लिया 
और जब माँ की तरफ वाले शक्ल अपनी मिलाने लगे
तो पिता की तरफ वाला हर कोई मुह बनाने लगा

फिर कुछ हुआ बड़ा तो
दिखाकर खिलौने मुझे ललचाया जाने लगा
दिखाकर प्लास्टिक के घोड़े
मुझे असली से भरमाया जाने लगा

फिर कुछ और बड़ा हुआ
और स्कूल कालेज जाने लगा
देकर उदहारण बड़े बड़े
सिदान्तो का पाठ मुझे पढ़ाया जाने लगा

मान के बात दुनिया की जब उतारने लगा
उन सिदान्तो को जीवन में अपने
तो भटकाने को मुझे उन सिदान्तो से
 दुनियादारी का पाठ मुझे पढ़ाया जाने लगा

जब नौकरी की ईमानदारी से
और उठाई आवाज़ जुल्म के खिलाफ 
तो निकम्मा और आदर्शवादी का
ताना मुझे सुनाया जाने लगा

देखकर मुझे सरल और भावुक
खूब फायदा उठाया दुनिया ने
चाहे थे वो बेगाने या थे वो अपने
भावनाओ में बहाकर खूब उल्लू मुझे बनाया जाने लगा

किसी ने दोस्त बनकर गद्दारी की
किसी ने व्यापार में भागीदार बनकर बेईमानी की
औए कोई बनकर रिश्तेदार करके बुराई 
अपनी दिल की जलन मिटाने लगा

हें ईश्वर शुक्र है तुम्हारा की आपने
पकडकर बाह मेरी मुझे रौशनी दिखाई
और उसमे मुझे दुनिया का
असली बदसूरत चेहरा साफ़ नजर आने लगा

ऐ दुनिया वालो अब बख्शो मुझको और
मत दिखाओ ये झुन झुने
झूठी तरक्की और भोग विलास के ,
करके याद बातें तुम्हारी मेरी आत्मा रोती है

नही करनी मुहब्बत मुझे इस दुनिया से
न मुझे अब किसी से कोई नफरत बाकि है
अब तो बस चाहिये मुझे वो कर्म 
जिसकी जरूरत  इस दुनिया के पार होती है

जिस किसी ने भी जो छीना मुझसे
वो आखिर में सब रह जायेगा यही
याद रखो दुनिया वालो कि
कफन में नही कोई जेब होती है II

लेखक  प्रवीन चन्द्र झांझी 
  

Tuesday, September 28, 2010

अंत

अंत

तुमने करके मुझे अलग थलग जमाने से
जो किया चतुराई नही की
नही सोचा तुमने कि जब मै रहूँगा सबसे अलग
तो तुम्हारे पास भी कौन आएगा

करवाकर बर्बाद  मुझे दुनिया से
तुमने कोई समझदारी ;नही की
नही सोचा तुमने कि हुआ मै बर्बाद तो
अपनी जीत का जश्न तुम कैसे बनाओगे

बनवाकर असहाय मुझे
तुमने कोई बहादुरी नही की
नही सोचा तुमने की हुआ अगर असहाय मै
तो मजबूत तुम भी कैसे रह पाओगे

मै देखता रहा बर्बादी अपनी
बना हुआ असहाय और पंगु
और नही किया अगर प्रतिकार तो  भावना
तुम्हे दुनिया के वारो से बचाने कि थी

है वो बात दीगर
कि बात मै ये समझा बाद में
कि नही थी कोई और बात बस
बात तो मुझे झुकाने की थी

मगर हो नीयत ठीक तो
ईश्वर जो करता है वो अच्छा ही करता है
हुआ जब मै अलग थलग तो
उतरा अपनेपन का नकाब हर चेहरे से

जाना मैंने की
नही है दुनिया में कोई अपना
पाते ही मौका हर कोई
एक दूजे की भावनाओ से खिलवाड़ करता है

लुटा जब और छुटा भोग विलास दुनिया का
तब हुआ ये एहसास कि
भोग के लिए किया गया  कर्म
आखिर में दुःख का सबब बनता है

पिछले कर्मो कि वजह से
नही मिलता जब सुख
करके कर्म सुख के भोग के लिए
तब इन्सान बड़ा दुखी होता है

और अगर किस्मत से
कहीं मिल जाये उसे सुख
तो भी उसके खोने के डर  से
वो सदा दुखी रहता है

क्या करनी कामना ऐसे सुखो की
जो हमेशा रखे दुखी इन्सान को
येही सोच कर अब मेरा हर  कर्म
बिना किसी फल की आशा के होता है

अब रहती है येही सोच मन मे
कि कर्तव्य समझकर
किये किसी कर्म का
कभी भी कोई फल नही होता है

अब मै जिस राह पर हूँ चल पड़ा उस राह पर
कोई आज नही कोई बीता कल नही और
कोई आने वाला कल नही, क्योंकि उस राह पर
कर्मो का व्यपार नही होता  है

आ रहा है वो वक्त जल्दी जब ये
दुनिया का अस्तित्व  दूर क्षितिज में बिन्दुओ सा
बिखर जायेगा  और तुम्हारे हमारे रिश्ते का होगा
 वो ही हश्र जो ऐसे रिश्ते का होता है II

लेखक प्रवीन चन्द्र झांझी